कोलकाता, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दो गुटों में बंट सकती है। पार्टी से निकाले गए नेता (प्रवक्ता) रिजू दत्ता ने दावा किया कि 80 में से 50 से ज्यादा विधायक खुद को असली तृणमूल बताने की तैयारी कर रहे हैं। रिजू ने दावा किया है कि आज ये सभी विधायक विधानसभा स्पीकर के पास जाएंगे और तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए।
बतातें चलें कि बंगाल में टीएमसी के 80 विधायक हैं। नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे। टूट का दावा करने वाले रिजू दत्ता विधायक नहीं हैं। इधर, विगत सोमवार को टीएमसी से निकाले गए दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के विधायक हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों के साथ बैठक की थी। इसमें ममता बनर्जी के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे।
टीएमसी से निष्कासित नेता बोले- हम असली तृणमूल :हमारे साथ 50 से ज्यादा विधायक, विपक्ष के नेता का पद और चुनाव चिन्ह मिले
टीएमसी से निष्कासित नेता बोले- हम असली तृणमूल :हमारे साथ 50 से ज्यादा विधायक, विपक्ष के नेता का पद और चुनाव चिन्ह मिले
