शीला नदी पुल के पास इंटर की छात्रा से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

शीला नदी पुल के पास इंटर की छात्रा से हुआ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Johar News Times
2 Min Read

कुंडहित थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया गांव की रहने वाली इंटर एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने 27-28 मई की दरम्यानी रात को अंजाम दिया है। पीड़िता द्वारा स्वयं कुंडहित थाना में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर शुक्रवार को कुंडहित थाना कांड संख्या 22/2026 धारा 70(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा युवती रात में अपने घर के आंगन में सो रही थी तभी आरोपियों ने घर घुस कर उसे उठाकर कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित शीला नदी पुल के किनारे एक पेड़ के पास ले जाया गया, जहां उसके साथ आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित जानकारी में बताया गया है कि दुष्कर्म के पुर्व आरोपियों ने उसके कपड़े खोलकर इधर उधर फेंक दिए थे। दुष्कर्म के बाद जब उसने आरोपियों से कपड़ों की मांग की तो दोनों आरोपी कपड़े खोजने लगे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वह वहां से अपनी ओढ़नी ओढ़ का भाग कर घर आई और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। मामले का एक नामजद आरोपी बरमसिया निवासी राजा लोहार उर्फ राजीव लोहार तथा दुसरा आरोपी कुंडहित मुख्यालय का रहने वाला राहुल लोहार हैं। प्राथमिक की जांच करने के बाद कुंडहित पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर जामताड़ा जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच एवं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने के लिए जामताड़ा ले गया है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई श्रीराम कुमार पंडित को दी गई है। आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरमाया हुआ है।
फोटो : पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

Share This Article