IAS पूजा सिंघल ने विदेश यात्रा की मांगी अनुमति, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

IAS पूजा सिंघल ने विदेश यात्रा की मांगी अनुमति, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Johar News Times
1 Min Read

रांची, मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी है। दोनों ने अपनी याचिका में निजी कार्यों के लिए देश से बाहर जाने की बात कही है।

पूजा सिंघल की याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसे जल्द सुनाया जा सकता है। वहीं उनके पति अभिषेक झा की याचिका पर कोर्ट 7 मई को सुनवाई करेगा।

ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी का मामला
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 11 मई 2022 को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनके, उनके पति अभिषेक झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे।

करीब 28 महीने जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिल चुकी है। वहीं इस मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी हैं।

Share This Article