जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अनोखा जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर:
जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अनोखा जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

इस दौरान कार्यकर्ता एक झाल मुड़ी बेचने वाले के साथ नजर आए और लोगों के बीच झाल मुड़ी बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। राहगीरों और स्थानीय लोगों को झाल मुड़ी खिलाकर उन्होंने जीत की खुशी को आम जनता के साथ साझा किया।

खास बात यह रही कि झाल मुड़ी विक्रेता भी इस जश्न में शामिल होकर काफी उत्साहित दिखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे जश्न का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे माहौल में उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जश्न जनता के समर्थन और विश्वास का प्रतीक है, जिसे वे आम लोगों के बीच जाकर इस तरह मना रहे हैं।


ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें — joharnewstimes.com

Share This Article