खराब मौसम का असर: रांची एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित, सांसद संजय सेठ की फ्लाइट भी कोलकाता डायवर्ट

खराब मौसम का असर: रांची एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं प्रभावित, सांसद संजय सेठ की फ्लाइट भी कोलकाता डायवर्ट

Johar News Times
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची में शनिवार सुबह अचानक बदले मौसम ने हवाई सेवाओं को प्रभावित कर दिया। घने काले बादलों और तेज बारिश के कारण रांची आने वाली सभी उड़ानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते हवाई यातायात बाधित हो गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित हुई।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उड़ान भी रांची में लैंड नहीं कर सकी और उसे कोलकाता की ओर डायवर्ट करना पड़ा। इससे उनकी यात्रा भी प्रभावित हुई। हवाई सेवाओं पर असर के चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादलों के कारण हालात अस्थायी रूप से बिगड़े, लेकिन मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान सेवाएं सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Share This Article