जमशेदपुर में “आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” का शुभारंभ

जमशेदपुर में “आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” का शुभारंभ

Johar News Times
2 Min Read

कम फीस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने का दावा, शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल

जमशेदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत “आशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” की लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन के दौरान अतिथियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अंसार, इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच एवं टाटा स्टील के मैनेजर हेल्थ एंड वेलनेस डॉ. हसन इमाम, करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग के प्रोफेसर गौहर अज़ीज़, कपाली नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी नीलोफर हुसैन, मानगो नगर निगम की पूर्व मेयर प्रत्याशी जेबा खान, राष्ट्रीय टेक्निकल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एंड डायरेक्टर शकील असलम, मस्जिद-ए-रहमान के मुफ्ती निशांत समेत शहर के कई सामाजिक और शैक्षणिक हस्तियां मौजूद रहीं।

संस्थान के फाउंडर नासिक अंसार ने कहा कि यह इंस्टीट्यूशन खासतौर पर उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है जो आर्थिक कारणों से बड़े शहरों में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर छात्रों को बेहतर भविष्य देना है।

उन्होंने कहा कि संस्थान को अन्य कोचिंग सेंटरों से अलग बनाने के लिए कोटा, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है। इससे छात्रों को अपने ही शहर में रहकर उच्च स्तर की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन शाहिद रज़ा ने प्रभावशाली अंदाज में किया। लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article