रांची एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत

रांची एयरपोर्ट पर अर्जुन मुंडा ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत

Johar News Times
1 Min Read

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हैं। अपने दौरे के दौरान वे भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीर साझा करते हुए झारखंड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा राज्य में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article