अग्रसेन भवन माटीगोड़ा की नई कार्यसमिति का गठन, सदस्यों में उत्साह का माहौल

अग्रसेन भवन माटीगोड़ा की नई कार्यसमिति का गठन, सदस्यों में उत्साह का माहौल

Johar News Times
2 Min Read

जादूगोड़ा के माटीगोड़ा स्थित अग्रसेन भवन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई समिति के गठन के बाद सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. सुशील अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए किशोर कांवटिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश कांवटिया निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। वहीं सचिव पद के लिए दीपक अग्रवाल और सह सचिव पद के लिए अमित अग्रवाल चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विजयी घोषित हुए थे।

इसके बाद नई कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए कार्यसमिति का औपचारिक विस्तार किया गया और पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष के रूप में किशोर कुमार अग्रवाल, सचिव के रूप में दीपक कुमार अग्रवाल, उपसचिव के रूप में अमित अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष के रूप में महेश कुमार कांवटिया को चुना गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राज कुमार गुप्ता, महावीर कांवटिया, गणेश अग्रवाल, अभिषेक लोधा और योगेश को शामिल किया गया है। वहीं सलाहकार सदस्यों में राजेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, सज्जन खेमका और संजय लोधा को जगह दी गई है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदीप कुमार अग्रवाल और सुशील अग्रवाल (प्रेस) को शामिल किया गया है।

नई कार्यसमिति के गठन के बाद समिति के सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अध्यक्ष डॉ. सुशील अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता धर्मशाला का आधुनिकीकरण करना होगी, ताकि लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

Share This Article