झारखंड विधानसभा: सविता महतो पुनः बनायी गयी युवा कल्याण एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति, अधिसूचना जारी

Johar News Times
2 Min Read

राँची/जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वर्ष 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण समितियों का गठन कर दिया है। इसी क्रम में ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो को एक बार फिर युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा सचिवालय द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि विधायक सविता महतो वर्ष 2025-26 में भी इसी समिति की सभापति के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनके कुशल नेतृत्व और सक्रियता को देखते हुए सदन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उनके आप्त सचिव काबलू महतो ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए इसे क्षेत्र और राज्य के लिए गौरव की बात बताया है।

समिति में ये विधायक भी होंगे शामिल

नवनियुक्त समिति में सभापति के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ विधायकों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति के अन्य सदस्य निम्नलिखित हैं:

  • श्री कुमार जय मंगल (अनूप सिंह)
  • श्री प्रदीप प्रसाद
  • श्रीमती रागिनी सिंह
  • श्रीमती निसात आलम

एक वर्ष का होगा कार्यकाल

अधिसूचना के अनुसार, इस समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा।

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

सविता महतो के दोबारा सभापति बनने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में युवाओं के कल्याण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों में और तेजी आएगी। विशेषकर उनके अपने विधानसभा क्षेत्र ईचागढ़ (चांडिल डैम क्षेत्र) में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


ब्यूरो रिपोर्ट

TAGGED:
Share This Article