Assam News: 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को आधार कार्ड नहीं देगा असम, CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान

Assam News: 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को आधार कार्ड नहीं देगा असम, CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान

Johar News Times
1 Min Read

गुवाहाटी: असम सरकार ने आधार कार्ड जारी करने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आधार कार्ड जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। यह कदम पहचान सत्यापन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

हालांकि, अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और चाय बागान समुदाय के लोगों को मार्च 2027 तक आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समुदायों को इस फैसले से फिलहाल छूट दी गई है।

कैबिनेट बैठक के बाद सरमा ने कहा कि राज्य सरकार पहचान संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी क्रम में आधार कार्ड जारी करने की व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। इसके अलावा, असम मंत्रिमंडल ने गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) क्षेत्र के अंतर्गत गुवाहाटी सैटेलाइट सिटी परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि इससे गुवाहाटी के शहरी विकास को नई गति मिलेगी और बढ़ती आबादी के दबाव को संतुलित करने में मदद मिलेगी।

Share This Article