16वें द्विवार्षिक अधिवेशन में मजदूरों की समस्याओं, सुरक्षा और कल्याण योजनाओं पर मंथन; 2026-28 कार्यकाल के लिए नई टीम घोषित,
जादूगोड़ा: यूरेनियम मजदूर संघ, जादूगोड़ा का 16वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को सामुदायिक भवन, जादूगोड़ा में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र कुमार तथा संचालन महामंत्री मुरली मनोहर राव ने किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, अखिल भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
अधिवेशन का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, तुरामडीह, बाघजाता और महुलडीह इकाइयों से सैकड़ों मजदूर शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों, मजदूरों की समस्याओं, सुरक्षा, कल्याण और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी की प्रमुख जिम्मेदारियां
- अध्यक्ष: आनंद महतो
- कार्यकारी अध्यक्ष: वीना पानी टुडू
- उपाध्यक्ष: संजय कुमार, सोनाराम हांसदा, मनोज कुमार, श्रीमती देवी सामद
- महामंत्री: मुकेश कुमार
- संयुक्त मंत्री: उपेंद्र सिंह
- संगठन मंत्री: उमेश चंद्र कुमार
- मंत्री: प्रकाश सिंह, उज्ज्वल दास, अरुण कुमार सिंह, तारकनाथ डे
- कोषाध्यक्ष: अजीत कुमार हलधर
- सह-कोषाध्यक्ष: फागु मार्डी
- कार्यालय मंत्री: पुष्पराज
- सह-कार्यालय मंत्री: दिल बहादुर आले, धनीराम टुडू, राधे गोप
- संरक्षक: बलिराम यादव, चंद्रशेखर पंडित और मुरली मनोहर राव
नई कमेटी के गठन के साथ ही मजदूर हितों, सुरक्षा और संगठन को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।
