विश्व पर्यावरण दिवस पर पुनीबुरी गांव में जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने किया सामूहिक वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुनीबुरी गांव में जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने किया सामूहिक वृक्षारोपण

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित नाबार्ड वित्तपोषित वाडी परियोजना के तहत कुचाई प्रखंड के पुनीबुरी गांव में जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाना था।

कार्यक्रम में किसानों, वाडी परियोजना के लाभार्थियों, ग्राम प्रतिनिधियों, महिला समूहों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान परियोजना टीम ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए वनों के संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन, प्रदूषण नियंत्रण और वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रकृति की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कृषि उत्पादन, सतत आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समुदाय को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पुनीबुरी गांव में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सामुदायिक प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

Share This Article