जमशेदपुर पैकर्स-मूवर्स एसोसिएशन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, कार्यालय के लिए मांगा सहयोग

जमशेदपुर पैकर्स-मूवर्स एसोसिएशन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, कार्यालय के लिए मांगा सहयोग

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर पैकर्स-मूवर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैकर्स एवं मूवर्स व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से विधायक को अवगत कराया। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में एसोसिएशन के लिए एक स्थायी कार्यालय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का भरोसा दिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठित व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में संतोष कुमार शार्दुल के अलावा सुमन (नेशनल पैकर), विवेक मिश्रा (आधुनिक पैकर), घनश्याम (साउथ पैकर), आर्यन गुप्ता (सेफ एंड सिक्योर पैकर्स), छोटू (आपका पैकर), मुकेश (एमएस पैकर्स), सुनील (ओम देव पैकर्स) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article