कोल इंडिया में सरकार की 1% हिस्सेदारी बिक्री की पेशकश, निवेशकों के लिए खुला ऑफर

कोल इंडिया में सरकार की 1% हिस्सेदारी बिक्री की पेशकश, निवेशकों के लिए खुला ऑफर

Johar News Times
1 Min Read

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी 1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की है। अधिक मांग की स्थिति में अतिरिक्त 1 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का विकल्प भी रखा गया है। निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने जानकारी दी है कि इस ऑफर के तहत शेयर का मूल्य 412 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस विनिवेश प्रक्रिया के तहत गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री आज से शुरू हो गई है, जबकि खुदरा निवेशक 29 मई से इसमें भाग ले सकेंगे। विभाग ने कहा है कि कोल इंडिया का मजबूत परिचालन प्रदर्शन, स्थिर वित्तीय स्थिति, नियमित रिटर्न और आकर्षक लाभांश इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे हमारे न्यूज पोर्टल joharnewstimes.com के साथ।

Share This Article