आद्रा:“70वाँ रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2025 गरिमामय वातावरण में संपन्न”।

सम्मान से बढ़ा उत्साह: आद्रा मंडल ने सराहा रेल योद्धाओं का समर्पण, उपलब्धियों के नाम रही शाम।

Johar News Times
2 Min Read

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2025 का भव्य आयोजन ऑफिसर्स क्लब, आद्रा में किया गया। यह समारोह रेल कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यक्षमता, समर्पण और अटूट सेवा भावना को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि सेरव्वो अध्यक्षा श्रीमती अंजु गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने स्वागत भाषण में रेल सेवा पुरस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में डीआरएम श्री मुकेश गुप्ता ने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा:

“कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा और सेवा भावना ही भारतीय रेल की सफलता की आधारशिला है। यही प्रतिबद्धता यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सेवा प्रदान करने में सहायक होती है।”

43 को रेल सेवा और 13 को मेरिटोरियस अवार्ड

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के कुल 43 कर्मचारियों को “रेल सेवा पुरस्कार” और 13 कर्मियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” से नवाजा गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

  • सर्वश्रेष्ठ स्टेशन: आद्रा एवं बांकुरा।
  • सर्वश्रेष्ठ यार्ड: बोकारो।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पुरस्कार वितरण के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। रेल कर्मियों और उनके परिजनों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य ने समारोह में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री खगेन्द्र नाथ घोष एवं श्री अमित कंचन सहित सभी शाखा अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article