झारखंड की ‘स्वास्थ्य प्रहरियों’ को सौगात: सहिया और स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी, 108 करोड़ मंजूर

झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी योजना: अब मानदेय में बढ़ोतरी के साथ और भी सशक्त होंगी हमारी सहिया बहनें।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली सहिया बहनों और अन्य जमीनी स्वास्थ्य कर्मियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने “झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी” योजना के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशिदेने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस योजना के लिए 108.34 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इस पहल का सीधा लाभ राज्य की हजारों सहिया, सहिया साथी, BTT और STT कर्मियों को मिलेगा।


सरकार द्वारा जारी नए प्रावधानों के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मियों को मिलने वाली अतिरिक्त राशि का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामअतिरिक्त प्रोत्साहन राशि / मानदेय
सहिया ₹2,000 प्रति माह (अतिरिक्त)
सहिया साथी₹50 प्रतिदिन (अतिरिक्त)
BTT कर्मी₹80 प्रतिदिन (अतिरिक्त)
STT कर्मी₹100 प्रतिदिन (अतिरिक्त)

पारदर्शिता के लिए सीधे खाते में जाएगा पैसा

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत दी जाने वाली सभी प्रोत्साहन राशि का भुगतान DBT के माध्यम से किया जाएगा। राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की देरी या बिचौलियों की गुंजाइश न रहे। इस योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , झारखंड के जरिए किया जा रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था होगी और भी मजबूत

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है। सरकार का मानना है कि प्रोत्साहन राशि बढ़ने से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, जिसका सीधा सकारात्मक असर टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों पर पड़ेगा।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article