“झारखंड की जनता जाग चुकी है, अब तुष्टिकरण नहीं बदलाव होगा”: चांडिल में गरजे चंपाई सोरेन

चंपाई का हुंकार: झारखंड में अब तुष्टिकरण नहीं, जनता का राज चलेगा।

Johar News Times
2 Min Read

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बड़ा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के दौरे से लौटने के क्रम में चांडिल पहुंचे सोरेन ने दावा किया कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है और राज्य में जल्द ही बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।

चांडिल में भाजपा कार्यकर्ता पप्पू वर्मा के निवास पर मीडिया से मुखातिब होते हुए चंपाई सोरेन ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चांडिल के कपाली क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से गांवों के नाम बदलकर ‘इस्लाम नगर’ रखे जा रहे हैं।

“राज्य में डेमोग्राफी को तेजी से बदला जा रहा है, जो बेहद चिंता का विषय है। जो हालात बंगाल में बने, वही अब झारखंड में दोहराए जा रहे हैं। लेकिन अब तुष्टिकरण की राजनीति और नहीं चलेगी।

बूथ स्तर पर मजबूती की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें बूथ स्तर पर सक्रिय होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनमानस में भारी आक्रोश है।

कार्यकर्ता के घर ‘झाल-मुड़ी’ पर चर्चा

राजनीतिक चर्चाओं के बीच एक आत्मीय दृश्य भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता पप्पू वर्मा के घर पर जीत की खुशी और आने वाले बदलाव के संकल्प के साथ ‘झाल-मुड़ी पार्टी’ का आयोजन किया गया। चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जलपान किया और चुनावी रणनीति पर अनौपचारिक बातचीत की। इस अवसर पर भाजपा परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article