गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Johar News Times
1 Min Read

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार-खोरीमहुआ रोड पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई है, जो एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी में कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, समीर कुमार अपनी टीवीएस बाइक (JH 11 R 8834) से धनवार होते हुए खोरीमहुआ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक के पास से मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार कार और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article