चांडिल डैम रोड स्थित डाकघर के सामने ‘सारदा नेत्रालय एंड मैटरनिटी’ के नए विज़न सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह पूर्व चांडिल पुलिस निरीक्षक श्री नरेश सहाय ने फीता काटकर किया। इस उद्घाटन समारोह में चांडिल के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जमशेदपुर की प्रसिद्ध संस्था अब चांडिल में
जमशेदपुर स्थित मुख्य शाखा वाले प्रसिद्ध ‘सारदा नेत्रालय एंड मैटरनिटी’ ने चांडिल में अपने इस विज़न सेंटर की शुरुआत की है। अब क्षेत्र के लोगों को आंखों की विश्वस्तरीय जांच और इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
हफ्ते में 6 दिन बैठेंगे देश के नामचीन नेत्र विशेषज्ञ
चांडिल विज़न सेंटर में मरीजों की जांच और परामर्श के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े दो प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे:
- डॉ. नितिन जी धीरा : आप देश के मशहूर एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से जुड़े रहे हैं।
- डॉ. नितिश आर. भारद्वाज: आप प्रसिद्ध श्री गणपति नेत्रालय, जालना से सेवाएं दे चुके हैं।
समय और संपर्क: ये दोनों डॉक्टर सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार) सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चांडिल सेंटर में उपलब्ध रहेंगे। मरीज 70910-90014, 70910-90016, और 78579-45948 पर संपर्क कर सकते हैं।
डॉक्टरों का संदेश और मुख्य बातें
“बच्चों को मोबाइल से दूर रखें माता-पिता” — डॉ. नितिन जी धीरा उद्घाटन के दौरान बच्चों में बढ़ती स्क्रीन टाइमिंग पर चिंता जताते हुए डॉ. नितिन जी धीरा ने माता-पिता और स्कूलों को खास सलाह दी। उन्होंने कहा—
“बच्चे मोबाइल का बार-बार और लगातार उपयोग न करें। अगर बच्चे इसी तरह फोन स्क्रीन पर समय बिताते रहे, तो आने वाले दिनों में उन्हें कम उम्र में ही चश्मे की जरूरत पड़ जाएगी और आंखों की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।”
“ग्रामीणों को गांव में ही देंगे बेहतर इलाज” — डॉ. नितिश आर. भारद्वाज ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. नितिश आर. भारद्वाज ने कहा—
“ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े शहरों में जाकर आंखों का महंगा इलाज कराना काफी मुश्किल होता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हम खुद चांडिल आए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा मिल सके।”
