स्व. रामदास सोरेन मेमोरियल कप: राजस्टेट बॉयज़ ने जीता खिताब, आरडीएक्स 11 रही उपविजेता

"मैदान पर दिखा रोमांच, राजस्टेट बॉयज़ के सिर सजा जीत का ताज!"

Johar News Times
2 Min Read

पूर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में आयोजित ‘स्व. रामदास सोरेन मेमोरियल कप दाहिगोड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता’ का उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हो गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्टेट बॉयज़ की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि आरडीएक्स 11 दाहिगोड़ा की टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।

कुणाल ‘मैन ऑफ द मैच’ और सुजल बने ‘मैन ऑफ द सीरीज’

फाइनल मुकाबले में अपने बेहतरीन खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले कुणाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सुजल को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को भव्य ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया था उद्घाटन

इस 16 टीमों वाली नॉकआउट प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के स्थानीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा किया गया था। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जगदीश भगत, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, अंकुर कावरी एवं सौरव बोस शामिल थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इन्होंने निभाया आयोजन में अहम रोल

टूर्नामेंट को अनुशासित और सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत की। कमेटी के सौरव बोस, गणेश हेम्ब्रम, प्रवीण कुमार, जगन्नाथ बास्के, विश्वरूप पात्रा, रोहित नमाता, निर्मल हेम्ब्रम, तन्मय डे, राजा हेम्ब्रम, सूरज चौधरी, सुमित मंडल एवं रोहित कर्मकार की भूमिका सराहनीय रही।

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गजब की खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे यह प्रतियोगिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Share This Article