मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पहुंचे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पहुंचे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

Johar News Times
1 Min Read

राजकीय मान-सम्मान, पेंशन, मुआवजा, आश्रितों को नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन,

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे। रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़ और दुमका समेत कई जिलों से आए आंदोलनकारी पहले मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए, जहां से वे ढोल-मांदर, नगाड़ा और झंडों के साथ मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। हालांकि सिदो-कान्हो पार्क के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद आंदोलनकारी सड़क पर ही बैठ गए और “जय झारखंड” के नारे लगाने लगे।

प्रदर्शन में दुमका से आई गीता मुर्मू भी अपने 10 वर्षीय पुत्र देव मरांडी के साथ शामिल हुईं। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने किया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा लंबे समय से आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, पेंशन, मुआवजा, आश्रितों को नौकरी तथा रोजगार देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

Share This Article