खूंटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे कटहल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Johar News Times
1 Min Read

मुरहू थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे कटहल के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बम्हनी गांव के अंबाटोली निवासी प्रतीक पुरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे बनईं नदी की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पेड़ के नीचे मृतक की चप्पल भी बरामद हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार रात किसी बात को लेकर प्रतीक पुरती और उसके पिता के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article