Chaibasa News: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण चोरी

Chaibasa News: मेघाहातुबुरु में चोरों का आतंक, सेल ऑफिस से 30 हजार के उपकरण चोरी

Johar News Times
2 Min Read

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के मेघाहातुबुरु स्थित सेल के मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने तीन स्टोर रूम का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामानों में वेल्डिंग मशीन, कटर/ग्राइंडिंग मशीन, कॉपर केबल, दो एक्सटेंशन बोर्ड, चार पुराने पंखे और अन्य सामग्री शामिल हैं।

ठेकेदार बोरेन और शिबू सरकार ने बताया कि 12 जून को ही नए उपकरण स्टोर में रखे गए थे। रात में चोर ताला तोड़कर सामान ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस सिविल ऑफिस में यह पहली चोरी नहीं है। यहां पहले भी छह-सात बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसी बीच एक दिन पहले ठेकेदार कॉलोनी में ठेकेदार डी.के. सिंह के घर से एक नाबालिग द्वारा मोबाइल चोरी का मामला भी सामने आया था। हालांकि स्थानीय दुकानदार की सतर्कता से मोबाइल बरामद कर उसके मालिक को लौटा दिया गया।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और ठेकेदारों में दहशत है। लोगों ने चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पुलिस गश्त बढ़ाने और बेसहारा बच्चों के पुनर्वास के लिए ठोस पहल की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

Share This Article