रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Johar News Times
1 Min Read

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वरिष्ठ भाजपा नेता सी. पी. सिंह और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी आरएसएस कार्यालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article