रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए बच्चे अर्जुन को रांची पुलिस ने ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन समेत तीनों बच्चे अपनी इच्छा से समुद्र देखने और घूमने के लिए घर से निकले थे। अब तक की जांच में किसी प्रकार के अपहरण या आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। रांची पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए बच्चों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
