जमशेदपुर: आज़ादनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार बाइक पर चढ़ी; एक घायल

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेचर पार्क के पास अनियंत्रित कार सीधे एक बाइक पर चढ़ गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक वाहन चलाना सीख रहा था और पारडीह की ओर से आ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर कार सामने जा रही स्प्लेंडर बाइक पर चढ़ गई। हादसे के वक्त बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था।

टक्कर इतनी अचानक और जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला और घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए MGM हॉस्पिटल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article