टाटानगर में ट्रेनों की रफ्तार बेपटरी: कई एक्सप्रेस ट्रेनें 10 घंटे से ज्यादा लेट

Johar News Times
2 Min Read

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की समयबद्धता (Punctuality) पूरी तरह बिगड़ चुकी है। राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) के 22 जून से 29 जून 2026 तक के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टाटानगर पहुंचने वाली मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट से लेकर लोकल मेमू ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित चक्रधरपुर–चांडिल–चाईबासा और खड़गपुर–बड़ामपहाड़–रायरंगपुर रेलखंड रहे हैं, जहां औसत देरी 5 से 10 घंटे तक दर्ज की गई है। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर ही लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

चक्रधरपुर–चांडिल–चाईबासा रूट पर पिछले सात दिनों में 12872 जूनागढ़ रोड–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस औसतन 10 घंटे 11 मिनट की देरी से टाटानगर पहुंची, जो इस अवधि की सबसे अधिक लेट ट्रेन रही। इसके बाद 20821 पुणे–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की औसत देरी 10 घंटे 10 मिनट दर्ज की गई।

वहीं 12261 सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 8 घंटे 44 मिनट, 18478 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 8 घंटे 20 मिनट, 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 6 घंटे 4 मिनट तथा 22862 कांटाबांजी–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 5 घंटे की औसत देरी से टाटानगर पहुंचीं। इसके अलावा सीएसएमटी–हावड़ा मेल, पुणे–हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, बिलासपुर–बक्सर सुपरफास्ट और इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों की औसत देरी हुई

Share This Article