Telegram Ban: भारत में टेलीग्राम बैन होते ही VPN की डिमांड में भारी उछाल, डाउनलोडिंग के टूटे रिकॉर्ड

NEET Re-Exam से पहले सरकार ने लगाया है टेंपरेरी बैन

Johar News Times
3 Min Read

देश में 21 जून को होने वाले NEET Re-Exam से पहले सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही इस मैसेजिंग ऐप के ‘मैसेज एडिटिंग फीचर’ को भी 30 जून तक डिसेबल करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में सरकार ने टेलीग्राम को ‘नया डार्क वेब’ बताते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल साइबर क्राइम और पेपर लीक के लिए किया जा रहा है।

बैन के बाद ‘जुगाड़’ में जुटे लोग, 150% तक बढ़े रजिस्ट्रेशन

भारत में टेलीग्राम ब्लॉक होने के बाद यूजर्स ने इसे एक्सेस करने का नया रास्ता ढूंढ निकाला है। देश में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के डाउनलोड और इस्तेमाल में अचानक बेहद तेज इजाफा देखा जा रहा है।

मशहूर वीपीएन सर्विस Proton VPN के मुताबिक, टेलीग्राम बैन के बाद भारत में उनकी डिमांड आसमान छू रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि:

  • मंगलवार को भारत में हर घंटे होने वाले नए रजिस्ट्रेशन में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • बुधवार को डेली रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 120 प्रतिशत तक बढ़ गया।

हालांकि, इस ट्रेंड की जानकारी देने वाले प्रोटॉन वीपीएन के जनरल मैनेजर डेविड पीटरसन के एक्स अकाउंट को अब भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

गूगल ट्रेंड्स पर भी टॉप सर्च में ‘Telegram VPN’

सिर्फ वीपीएन डाउनलोड ही नहीं, बल्कि गूगल सर्च ट्रेंड्स से भी साफ है कि भारतीय यूजर्स टेलीग्राम चलाने के लिए छटपटा रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से गूगल पर “telegram vpn” और “vpn for telegram” जैसे कीवर्ड्स की सर्चिंग में जबरदस्त उछाल आया है।

आखिर कैसे काम करता है VPN और क्यों लोग कर रहे इस्तेमाल?

VPN यानी Virtual Private Network इंटरनेट पर यूजर की पहचान को पूरी तरह सुरक्षित और गुप्त रखता है।

  • IP Address को छुपाना: यह यूजर के असली आईपी एड्रेस और उसकी लाइव लोकेशन (जियोलोकेशन) को मास्क (छिपा) कर देता है। इसकी जगह किसी दूसरे देश या सर्वर का आईपी एड्रेस दिखाई देने लगता है, जिससे भारत में बैन की गई साइट्स या ऐप्स भी आसानी से चलने लगते हैं।
  • डेटा सिक्योरिटी: यह यूजर के ऑनलाइन डेटा को कोडेड (Encypted) फॉर्म में बदल देता है, जिससे इसे ट्रैक या हैक करनालगभग नामुमकिन हो जाता है।

Share This Article