राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई गठबंधन विधायकों-मंत्रियों की बैठक, दोनों प्रत्याशियों की जीत का लिया संकल्प

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई गठबंधन विधायकों-मंत्रियों की बैठक, दोनों प्रत्याशियों की जीत का लिया संकल्प

Johar News Times
1 Min Read

रांची: राज्यसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्यसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और गठबंधन की रणनीति पर मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सभी सहयोगी दलों के नेताओं से एकजुटता, बेहतर समन्वय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर चुनाव में मजबूती से उतरेंगे और साझा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ राज्यसभा चुनाव लड़ेगा और दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा। बैठक को आगामी चुनावी रणनीति और गठबंधन की एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article