राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की रणनीतिक बैठक, बैद्यनाथ राम भी रहे मौजूद

राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की रणनीतिक बैठक, बैद्यनाथ राम भी रहे मौजूद

Johar News Times
1 Min Read

रांची: आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में पार्टी के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और मतदान प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। बैठक में झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार बैद्यनाथ राम भी मौजूद रहे। हाल ही में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में बैठक को चुनावी दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार बैठक में महागठबंधन की रणनीति और चुनाव में एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में झामुमो नेतृत्व की यह बैठक चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article