13 May 2026 | News Bulletin | Johar News Times

Johar News Times
4 Min Read

आज की सुर्खियां:

  • महंगाई का झटका: पश्चिम एशिया संकट के बीच FMCG उत्पादों और राशन के दामों में 10% तक का उछाल।
  • PM मोदी की पहल: ईंधन बचत के लिए प्रधानमंत्री ने छोटा किया अपना काफिला, EV पर जोर।
  • ग्लोबल हलचल: बीजिंग पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात; ईरान पर कड़ा रुख।
  • सियासी वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की ‘चुनावी तेल नीति’ पर उठाए सवाल।
  • CBSE Result 2026: 12वीं का परिणाम घोषित, 85.20% छात्र सफल; बेटियों ने फिर मारी बाजी।
  • नजीर: प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर साइकिल से कोर्ट पहुंचे औरंगाबाद के जिला जज।
  • शोक समाचार: गोमिया के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, सीएम सोरेन ने जताया दुख।
  • सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोना ₹1.64 लाख और चांदी ₹3 लाख के पार।
  • जमशेदपुर में तेल संकट: पेट्रोल पंपों पर लगा ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड, कोटा सिस्टम लागू।
  • जमीन घोटाला: नामकुम के टुंडुल जमीन घोटाले की जांच करेगी ACB, रडार पर अधिकारी।

विस्तृत समाचार

घरेलू बजट पर महंगाई की मार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का असर अब आपकी रसोई तक पहुंच गया है। हॉर्लिक्स, डिटर्जेंट और साबुन जैसे FMCG उत्पादों के दाम 10% तक बढ़ गए हैं। 500 ग्राम हॉर्लिक्स अब ₹235 का हो गया है। साथ ही चावल की कीमतों में भी ₹5 से ₹15 प्रति किलो की तेजी आई है।

PM मोदी का ‘काफिला’ संदेश

ईंधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले का आकार छोटा कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। पीएम की इस पहल का अनुसरण अब गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं।

मिसाल: साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज

बिहार के औरंगाबाद में जिला जज राजीव रंजन कुमार अपने अंगरक्षकों के साथ साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईंधन बचत की अपील को अपनाते हुए पर्यावरण और अर्थव्यवस्था की सुरक्षा का संदेश दिया।

CBSE 12वीं के नतीजे जारी

CBSE 12वीं बोर्ड 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल 85.20% विद्यार्थी सफल रहे। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker और आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं। एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

जमशेदपुर में पेट्रोल के लिए हाहाकार

लौहनगरी जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ गई है। कई पंपों पर राशनिंग शुरू हो गई है, जहां कारों को अधिकतम 40 लीटर और ग्रामीण इलाकों में मात्र ₹100 का पेट्रोल दिया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से पैनिक न होने की अपील की है।

ACB की रडार पर जमीन घोटाला

रांची के नामकुम अंचल में करोड़ों के जमीन घोटाले की जांच अब ACB करेगी। तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा और राजस्व कर्मचारी दीपक पर रिकॉर्ड गायब करने और अवैध दाखिल-खारिज के गंभीर आरोप हैं।


आप देख रहे है जोहार न्यूज़ Times… झारखंड, देश और दुनिया की ऐसी ही सभी बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करना न भूलें।

Share This Article