IPL में धमाल के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू बढ़ी, एंडोर्समेंट फीस हुई दोगुनी

IPL में धमाल के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू बढ़ी, एंडोर्समेंट फीस हुई दोगुनी

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली, आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी एंडोर्समेंट फीस लगभग दोगुनी कर दी है। बताया जा रहा है कि आईपीएल से पहले वैभव एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब एक करोड़ रुपये शुल्क लेते थे, लेकिन अब उनकी फीस बढ़कर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद कई नई कंपनियां उनसे करार करने में रुचि दिखा रही हैं।

राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए और 237 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सीजन में पांच बड़े पुरस्कार भी जीते, जिनमें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, मोस्ट सिक्स, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव पहले ही कई प्रमुख ब्रांडों के साथ करीब एक करोड़ रुपये की रेंज में करार कर चुके थे। अब उनके प्रदर्शन और लोकप्रियता को देखते हुए उनकी बाजार कीमत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हालांकि उनकी मौजूदा आईपीएल सैलरी 1.10 करोड़ रुपये है, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में उनकी मांग और कीमत दोनों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Share This Article