लगातार कार्यकाल के आधार पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, स्टैंडिंग ओवेशन के साथ नरेंद्र मोदी को दी बधाई

लगातार कार्यकाल के आधार पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, स्टैंडिंग ओवेशन के साथ नरेंद्र मोदी को दी बधाई

Johar News Times
1 Min Read

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित कार्यकाल के आधार पर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है। इस उपलब्धि को भारतीय संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, जनसेवा और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की गई। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के निरंतर विश्वास का प्रतीक बताया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और तालियां बजाकर उन्हें सम्मान दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया गया। लगातार निर्वाचित कार्यकाल के आधार पर यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में विशेष महत्व रखती है। इसे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और जनादेश की निरंतरता का प्रतीक माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह उपलब्धि स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगी।

Share This Article