झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रॉची के तहत् जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत खुकड़ाडीह मे पी एम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में लगभग 84 लाख की लागत से 8 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया.. विधायक ने कहा की 8 कमरों के निर्माण होने से स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी.. हेमंत सोरेन सरकार झारखंड में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई कदम उठा रही है. राज्य भर में निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है।
Related News
