Jharkhand Rajya Sabha Election : बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने हेमंत सोरेन, प्रणव झा के लिए कल्पना सोरेन ने किया नामांकन समर्थन

Jharkhand Rajya Sabha Election : बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने हेमंत सोरेन, प्रणव झा के लिए कल्पना सोरेन ने किया नामांकन समर्थन

Johar News Times
1 Min Read

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन तक कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। चार लोगों ने नामांकन नहीं किया। अब मुकाबला झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के बीच होगा। महागठबंधन उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक बने, जबकि विधायक कल्पना सोरेन ने प्रणव झा के प्रस्तावक के रूप में नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया। इस मौके पर महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

वहीं, परिमल नथवानी ने भाजपा विधायकों के समर्थन से अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने इस बार अपना आधिकारिक उम्मीदवार नहीं उतारा है और स्वच्छ राजनीति की भावना के तहत निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी उतारने से राजनीतिक भ्रम की स्थिति बन सकती थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्यसभा चुनाव के परिणामों और राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article