सिनेमाघरों में आज (19 जून) शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हो चुकी है। हालांकि, फिल्म के पहले शो से जितनी चर्चा ‘कॉकटेल 2’ की नहीं हो रही है, उससे कहीं ज्यादा बज इसके साथ अटैच किए गए एक टीजर ने बना दिया है। मेकर्स ने थियेटर्स में श्रद्धा कपूर की मच-अवेटीड फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके वीडियो क्लिप्स अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि श्रद्धा के इस अवतार के आगे आलिया भट्ट और कृति सेनन का क्रेज भी फीका पड़ गया है।
लेजेंडरी मराठी कलाकार ‘विठाबाई’ के रोल में श्रद्धा, रोंगटे खड़े कर देगा अंदाज
फिल्म ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर लेजेंडरी मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का बेहद कड़क किरदार निभा रही हैं। टीजर इतना झकझोर देने वाला है कि इसे देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं:
- प्रेग्नेंसी में डांस और दर्द की दास्तान: टीजर की शुरुआत में श्रद्धा एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में दर्द से कराहती दिखती हैं। पारंपरिक मराठी तमाशा स्टेज पर चीखते और जमीन पर गिरते हुए वे इसी हालत में बच्चे को जन्म देती नजर आती हैं।
- दमदार डायलॉग डिलीवरी: इसके बाद घुंघरुओं की झंकार के बीच श्रद्धा का बैकग्राउंड वॉयसओवर गूंजता है— ‘पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी… पर नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी!’ जिस पर पीछे से एक कड़क आवाज आती है, ‘तो बन जा मिसाल!’
- धांसू लावणी लुक: नौवारी साड़ी, बालों में गजरा और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए श्रद्धा कपूर बेहद आक्रामक और एनर्जेटिक अंदाज में लावणी डांस करती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और कला के प्रति जुनून साफ नजर आ रहा है।
‘छावा’ के डायरेक्टर का निर्देशन, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- शानदार स्टारकास्ट: फिल्म ‘ईथा’ का डायरेक्शन ‘छावा’ फेम डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
- रिलीज डेट: श्रद्धा के इस लीक से हटकर किरदार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
