सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 37 हुई

Johar News Times
1 Min Read

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को पांच नए न्यायाधीशों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सभी नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 32 से बढ़कर 37 हो गई है। अब यह संख्या स्वीकृत 38 पदों से केवल एक कम है।

केंद्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा तथा जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

इन पांचों न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही सुप्रीम कोर्ट लगभग पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेगा। न्यायपालिका से जुड़े जानकारों का मानना है कि इससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने और अदालत की कार्यक्षमता बढ़ने में मदद मिलेगी।

Share This Article