रूंगटा विद्यालय में विभागीय परीक्षा, आयुक्त और डीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रूंगटा विद्यालय में विभागीय परीक्षा, आयुक्त और डीसी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Johar News Times
1 Min Read

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम के +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में राजपत्रित पदाधिकारियों और अराजपत्रित कर्मियों की विभागीय परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है। मंगलवार को जनजातीय भाषा विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम तथा उपायुक्त मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का दौरा कर व्यवस्थाओं, उपस्थिति और अनुशासन का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा संचालन पर जोर दिया। केंद्र अधीक्षक को सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था तथा प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। जिला प्रशासन ने बताया कि विभागीय परीक्षा से पदाधिकारियों और कर्मियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्कता के साथ निगरानी कर रहा है।

Share This Article