Bus Fare Hike : 20 जून से बढ़ेगा बस किराया, बहरागोड़ा बस ओनर एसोसिएशन ने जारी की नई दरें

Bus Fare Hike : 20 जून से बढ़ेगा बस किराया, बहरागोड़ा बस ओनर एसोसिएशन ने जारी की नई दरें

Johar News Times
2 Min Read

बहरागोड़ा : डीजल, यूरिया, टायर और अन्य कल-पुर्जों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच बहरागोड़ा बस ओनर एसोसिएशन ने बस किराए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। रविवार को अंतरराज्यीय बस पड़ाव परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 20 जून 2026 से नई किराया दरें लागू होंगी। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पप्पू राउत ने की। बस मालिकों, प्रतिनिधियों और एजेंटों ने कहा कि बढ़ती परिचालन लागत के कारण बस संचालन आर्थिक दबाव में है। ऐसे में सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए किराया संशोधन आवश्यक हो गया है। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष झुना साव ने किया। एसोसिएशन ने स्थानीय और कम दूरी की यात्राओं के लिए प्रत्येक दो स्टॉपेज के बीच न्यूनतम किराया 20 रुपये निर्धारित किया है। बैठक में अध्यक्ष सोनू सिंह, सचिव कौशिक माइती (बाच्चू), सह-सचिव गौतम लेंका, पंकज साहू सहित कई बस संचालक मौजूद रहे।

20 जून से लागू नई किराया दरें

  • गोपीबल्लभपुर–टाटा (नॉन एसी) : 180 रुपये
  • गोपीबल्लभपुर–टाटा (एसी) : 200 रुपये
  • फेको–टाटा : 170 रुपये
  • बरनकुंडा–टाटा : 170 रुपये
  • कुमारडुबी–टाटा : 160 रुपये
  • दारीसोल–टाटा : 160 रुपये
  • जगन्नाथपुर–टाटा : 150 रुपये
  • चित्रेश्वर–टाटा : 150 रुपये
  • बहरागोड़ा–टाटा : 130 रुपये
  • मानुषमुड़िया–टाटा : 130 रुपये
  • महुली–टाटा : 120 रुपये
  • केरुकोचा–टाटा : 110 रुपये
  • पिताजुड़ी–टाटा : 100 रुपये
  • चाकुलिया–टाटा : 100 रुपये
  • कोकपाड़ा–टाटा : 90 रुपये
  • मुलीसोले–टाटा : 80 रुपये
  • घाटशिला–टाटा : 70 रुपये
  • गालूडीह–टाटा : 60 रुपये

बैठक में विभिन्न बसों के मालिकों और प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया तथा नई किराया सूची को मंजूरी दी। एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ती महंगाई और परिचालन खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि बस सेवाओं का संचालन प्रभावित न हो।

Share This Article