झारखंड T20 लीग में बालूमाथ के युवा क्रिकेटर का दिखेगा जलवा,प्रभात कुमार यादव का हुआ चयन

झारखंड T20 लीग में बालूमाथ के युवा क्रिकेटर का दिखेगा जलवा,प्रभात कुमार यादव का हुआ चयन

Johar News Times
1 Min Read

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही झारखंड T20 लीग (J-T20) के पहले सीजन की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर शहर के NH-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में शानदार तरीके से संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक नीलामी में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में रॉबिन मिंज उभरे, जिन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।साथ ही लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड से प्रभात कुमार यादव को भी बेस प्राइस मे अपने टीम मे शामिल किया!इस भव्य टूर्नामेंट के सभी रोमांचक मुकाबले राजधानी रांची के प्रतिष्ठित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
बालूमाथ जैसे छोटे क्षेत्र से प्रभात का चयन प्रतिभावान और गौरव बढ़ाने वाले खिलाडी को इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि आप खेल के मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लातेहार के साथ साथ बालूमाथ का नाम पूरे राज्य में रौशन करेंगे।

Share This Article