रबीन्द्रनाथ महतो ने झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव की स्थिति को लेकर राज्य के सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करे।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से तत्काल पानी पहुंचाने को कहा गया है।
उन्होंने खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। रबीन्द्रनाथ महतो ने अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित सर्वोपरि है और आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
