बहरागोड़ा में सेकंड वर्ल्ड वार के बम को सेना ने किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा में सेकंड वर्ल्ड वार के बम को सेना ने किया निष्क्रिय

Johar News Times
2 Min Read

10 फीट गड्ढा खोदकर सेना ने किया सुरक्षित ब्लास्ट ,2 किमी इलाका रहा सील

जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध के बम को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर सेना ने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर नियंत्रित विस्फोट (ब्लास्ट) किया, जिससे संभावित खतरे को टाल दिया गया।

इस संवेदनशील ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। प्रशासन द्वारा माइकिंग कर ग्रामीणों को घरों में रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिलेंडरनुमा बम काफी पुराना होने के बावजूद सक्रिय स्थिति में था, जिससे खतरा बना हुआ था। इंडियन आर्मी, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिफ्यूज करने की प्रक्रिया पूरी की।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी जानकारी दी कि सेना की विशेषज्ञ टीम ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

बता दें कि इससे पहले भी इसी क्षेत्र से दो अन्य बम बरामद हो चुके हैं। अब सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि इतने पुराने विस्फोटक इस इलाके में कैसे पहुंचे।

Share This Article