मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कहा—संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कहा—संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

Johar News Times
1 Min Read

रांची, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आशा भोसले केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक युगधारा थीं, जिनकी आवाज ने पीढ़ियों को जोड़ने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके गीतों ने हर दौर के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई और संगीत जगत में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस कमी की भरपाई संभव नहीं है।

आशा भोसले ने अपने लंबे और सफल करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article