यात्रियों को बड़ी राहत, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 5 जुलाई तक चलेगा अतिरिक्त थर्ड एसी कोच

यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला किया है।

Johar News Times
2 Min Read

यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने का फैसला किया है। यह सुविधा शनिवार से शुरू होकर 5 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस निर्णय से टाटानगर होकर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में इस ट्रेन में आरक्षण की मांग लगातार बढ़ रही थी, जिससे वेटिंग सूची लंबी होती जा रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए अस्थायी रूप से अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।

टाटानगर होकर गुजरने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन में अतिरिक्त कोच जुड़ने से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होने की संभावना है। रेलवे का अनुमान है कि अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के कारण बड़ी संख्या में प्रतीक्षा सूची वाले टिकट कन्फर्म हो सकेंगे। इससे करीब 80 तक वेटिंग टिकटों के कन्फर्म होने की संभावना बढ़ गई है और यात्रियों को अंतिम समय तक टिकट कन्फर्म होने का इंतजार भी कम करना पड़ेगा।

Share This Article