जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

Johar News Times
1 Min Read

जनगणना-2027 के अंतर्गत निर्धारित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यक्रम के तहत अधिसूचित प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा उपायुक्त आवास पहुंचकर स्वगणना (Self Enumeration) आईडी की सहायता से जनगणना संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस दौरान जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन से जनगणना कार्य के लिए आवश्यक विवरणों का संकलन किया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आंकड़ों का सत्यापन किया गया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जनगणना कार्य के दौरान सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक एवं विश्वसनीय हो सकें। जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article