ट्रेजरी घोटाले की जांच पर भाजपा का सवाल, हेमंत सरकार पर मामले को दबाने का आरोप

ट्रेजरी घोटाले की जांच पर भाजपा का सवाल, हेमंत सरकार पर मामले को दबाने का आरोप

Johar News Times
1 Min Read

रांची, झारखंड के कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि सरकार घोटाले की जांच को धीमा कर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 2026 को सरकार ने स्पेशल ऑडिट के लिए अकाउंटेंट जनरल (एजी) से अनुरोध किया था, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके कारण ऑडिट प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

भाजपा ने सरकार द्वारा गठित एसआईटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दो महीने में टीम केवल बोकारो जिले का दौरा कर पाई है और उसकी रिपोर्ट भी अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और देवघर जैसे चिन्हित जिलों में जांच की रफ्तार बेहद धीमी बताई गई। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार को चारा घोटाले से सबक लेना चाहिए और जांच के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में पारदर्शिता और तेजी नहीं लाई गई तो मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाना चाहिए।

Share This Article