दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, झारखंड के विकास और बंगाल चुनाव पर हुई अहम चर्चा

दिल्ली में सियासी मुलाकात: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट, झारखंड के विकास और संगठन पर हुआ बड़ा मंथन।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक और शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में झारखंड के भविष्य और संगठन की मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

झारखंड के विकास और महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन

इस विशेष मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकासात्मक मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। बातचीत पूरी तरह से सकारात्मक रही, जिसमें राज्य के विकास कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों को केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने पर जोर दिया गया।

अमित शाह ने की अर्जुन मुंडा के प्रयासों की सराहना

मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान अर्जुन मुंडा द्वारा निभाई गई भूमिका की विशेष रूप से प्रशंसा की। शाह ने कहा कि:

“पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में अर्जुन मुंडा ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनके द्वारा किए गए व्यापक जनसंपर्क और समर्पित प्रयास वाकई सराहनीय हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री से मिले इस सम्मान और सरहाना पर आभार जताते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि माननीय अमित शाह जी का स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास उनके लिए निरंतर प्रेरणादायी है और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ संगठन और जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Share This Article