खूंटपानी में श्रमिकों को मिली राहत, विभागीय पहल पर बकाया मजदूरी का भुगतान

खूंटपानी में श्रमिकों को मिली राहत, विभागीय पहल पर बकाया मजदूरी का भुगतान

Johar News Times
1 Min Read

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बड़ा गुंटिया पंचायत में श्रम विभाग की पहल पर मजदूरों को बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया। मामला बारीपी चौक से चेंडेया मौजा तक बन रही सड़क, नाला और पुलिया निर्माण कार्य से जुड़ा था। विकास सिन्हा ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने और बकाया भुगतान रोके जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। शिकायत के बाद वे स्वयं कार्यस्थल पहुंचे और मामले की जांच की।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने कुल 63,801 रुपये मजदूरी बकाया होने की जानकारी दी। इसके बाद श्रम विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके बाद संबंधित प्रबंधक ने नकद माध्यम से पूरी बकाया राशि का भुगतान कर दिया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग लगातार सक्रिय है। मजदूरों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Share This Article